
#चुनाव को लेकर परवाणू की सभी सीमाओं पर पुलिस कर्मी तैनात | बाहरी राज्यों से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों की जांच शुरू |*

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 अक्टूबर 2022
परवाणू (सोलन)। चुनाव को लेकर परवाणू की सभी सीमाओं पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं। वहीं बाहरी राज्यों से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों की जांच भी की जा रही है।
डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि परवाणू के टिंबर ट्रेल चौक, कालका-परवाणू ओल्ड बैरियर, परवाणू के सेक्टर-4 बैरियर और हरियाणा के साथ लगते नारायणी बॉर्डर पर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए हैं।
उन्होंने बतया कि परवाणू और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की मांग भी की गई है। एक दो दिन में लगभग 40 पुलिस कर्मी परवाणू पहुंच जाएंगे।
सीमाओं पर स्थानीय वाहनों के साथ अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। इस दौरान किसी भी प्रकार का हथियार, मादक पदार्थ या कैश साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
एक व्यक्ति केवल उतना ही धन रख सकता है जो वह किसी कार्य के लिए ले जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों के सरकारी वाहनों के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध होगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





