
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
3 मई 2023
बदले मौसम के मिजाज ने इस बार कैलेंडर को भी पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। लगातार हो रही बारिश से पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं, बात करें चूड़धार की तो यहां पर एक बार फिर से हल्की बर्फबारी हुई है। इतिहास में शायद यह पहला अवसर है जब चूड़धार में ताज़ा बर्फबारी हुई है।
मई के महीने में आमतौर पर बर्फबारी की ऐसी तस्वीरें देखने को नहीं मिलती। बता दें कि बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे तापमान में इतनी गिरावट हो चुकी है की बर्फबारी होने लगी है।
बुधवार को भी सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच चूड़धार में हल्की बर्फबारी भी देखने को मिली है। सर्दी के मौसम में चाहे कितनी भी बर्फबारी हो अप्रैल माह तक पूरी तरह से बर्फ गायब हो जाती थी। लेकिन इस दफा मई माह में भी चूड़धार की चोटी बर्फ से लकदक है।
इससे यह साफ हो चुका है कि प्रकृति में कुछ भी संभव है। कुदरत कब क्या रंग दिखा सकती है इसका यह जीता जागता उदाहरण है। बहरहाल, चूड़धार पर हुई हल्की बर्फबारी के बाद समूचा क्षेत्र जबरदस्त शीतलहर की चपेट में है।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन






