#चोरों ने PNB एटीएम को लूटने का किया प्रयास, नहीं हुए सफल तो भागे चोर*

thieves tried to rob pnb atm

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

14 नवंबर 2022

आए दिन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जहां फतेहाबाद जिले में रविवार रात चोरों ने पीएनबी के एटीएम को लूटने का प्रयास किया। जबकि बदमाश एटीएम के शटर के ताले व खिड़की को तोड़ नहीं पाए। घटना का पता सुबह चला, जब कर्मचारी ऑफिस पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

बता दें कि हिसार-सिरसा रोड पर पीएनबी की मुख्य ब्रांच है। ब्रांच के बाहर ही दो एटीएम लगे हुए हैं। रविवार रात को कर्मचारी ने एटीएम बंद कर दिया था। सुबह जब पहुंचा तो गैस कटर से ताले और खिड़की को तोड़ने का प्रयास किया हुआ नजर आया।

Share the news