#छह दिन से लापता पर्वतारोही का मिला हेलमेट | मिलने की उम्मीद जगी*

15 नवंबर को आशुतोष हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गया था। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

फ्रेंडशिप पीक में बर्फ में मिला हेलमेट।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 24 नवंबर 2022

फ्रेंडशिप पीक मनाली में छह दिन से लापता पर्वतारोही के मिलने की उम्मीद जगी है। वीरवार को रेस्क्यू टीम को पर्वतारोही का हेलमेट मिला है। वहीं मनाली से तिरंगा रेस्क्यू टीम भी पीक के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि मनाली से 15 नवंबर को तीन युवक फ्रेंडशिप पीक को फतह करने निकले थे।

इनमें शिमला का आशुतोष, मनाली निवासी साहिल और शिमला का सचिन शामिल थे। शनिवार सुबह चोटी को चढ़ते हुए अचानक हिमस्खलन हुआ और आशुतोष उसकी चपेट में आ गया। साहिल और सचिन ने मनाली थाना में पहुंचकर इसकी जानकारी दी थी। रविवार से रेस्क्यू टीम ने अभियान चला रखा है लेकिन अभी तक आशुतोष का सुराग नहीं लग पाया है। 

Share the news