छेड़खानी और अभद्र व्यवहार करने पर केस दर्ज

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

22 जुलाई 2023

ऊना क्षेत्र के तहत पड़ने वाले एक गांव में दो पक्षों की तरफ से छेड़खानी, अश्लील हरकतें और अभद्र व्यवहार की शिकायत दर्ज करवाई गई है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि गांव का ही एक व्यक्ति उसे परेशान करता है।

दूसरे पक्ष की महिला ने दो व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि वह सिलाई अध्यापिका है। एक व्यक्ति उसके कार्यस्थल पर आकर इसके साथ अभद्र व्यवहार करता है और मोबाइल कैमरे से आपत्तिजनक तरीके से वीडियो बनाता रहता है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news