
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
25 मार्च 2023
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत जन सेवा ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष जगपाल सिंह राणा की ओर से एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने स्टेट ड्रग कंट्रोलर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप जड़े हैं साथ ही उन्होंने कहा है कि बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ को फार्मा हब के रूप में जाना जाता है और यहां पर ऐसी कोई दवा नहीं है जो नहीं बनती हो उन्होंने कहा कि इन दिनों प्रदेश में नकली दवाओं का कारोबार जोर शोर से बढ़ रहा है और सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में तो नकली दवाएं लगातार बनाई जाती है और उनके सैंपल भी बार-बार फेल होते हैं लेकिन जिन दवाओं के सैंपल फेल होते हैं उन दवाओं को कहीं पर भी खत्म नहीं किया जाता। और यह नकली दवाएं पूरे देश में बेची जाती है जिसके कारण पूरे देश के जो जो लोग नकली दवाओं को खाते हैं उनकी मौतें लगातार हो रही है उन्होंने ड्रग कंट्रोलर के खिलाफ पूरे देश में जिन लोगों की नकली दवाओं के कारण खाने से मौत हुई है उनका आकलन के बाद हत्या के मामले दर्ज करने की भी गुहार लगाई गई है।
उन्होंने ड्रग कंट्रोलर पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस दवा व्यापारी से ड्रग कंट्रोलर 10-10 लाख लेता है उसे तो अपने दफ्तर में कुर्सी तक बैठने को नहीं दी जाती उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में रही भाजपा की सरकार के दौरान भाजपा के सुप्रीमो के साथ इनकी सांठगांठ थी जिसके कारण करोड़ों रुपया व्यापारियों से उगाई कर भाजपा सुप्रीमों तक पहुंचाया करता था सालों से ही यह अधिकारी बद्दी में ही सटा हुआ है और इसकी आज तक कहीं पर भी तबादला नहीं हुआ जो भी अपने आप में एक बहुत बड़ा सवाल है।
जग सेवा ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष जगपाल सिंह राणा ने एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक ज्ञापन भेजा है और ज्ञापन के माध्यम से ड्रग कंट्रोलर पर सीबीआई जांच की मांग उठाई है।
इस बारे में जब हमने एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल से बातचीत की तो उनका कहना है कि जग सेवा ऑर्गेनाइजेशन की ओर से सीएम और स्वास्थ्य मंत्री के लिए ज्ञापन आया है और उचित कार्रवाई के लिए ज्ञापन को आगे फॉरवर्ड किया जा रहा है ताकि कार्रवाई हो सके।
इस बारे में जब हमने स्टेट ड्रग कंट्रोलर नवनीत मारवाह से बातचीत की तो उनका कहना है कि जो भी उनके ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराधार है और ड्रग विभाग समय-समय पर नकली दवाओं पर कार्रवाई करता है और समय-समय पर विभाग द्वारा हर दवा उद्योग में जाकर निरीक्षण भी किया जाता है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





