

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो
16 सितंबर 2022
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला में हाटी समुदाय द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि सिरमौर वालों ने मुझे मामा का रिश्ता दिया और हमने इस रिश्ते को निभाने का प्रयास किया है।
कई दशकों के संघर्ष के बाद हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त होना, प्रसन्नता का विषय है।
हाटी समुदाय से जुड़े लोगों का यह संघर्ष और मंजिल इतिहास के पन्नों में दर्ज होंगे।
मुख्यमंत्री ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
साथ ही हाटी समुदाय से जुड़े सभी परिवारों को बधाई भी दी।





