
जयराम ठाकुर ने मंडी जले के धर्मपुर में आयोजित जनसभा में कहा हिमाचल प्रदेश में पहले गर्भवती महिला को 6,000 रुपये दिए जाते थे अब यह तय किया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
रहें। इसके लिए हर महिला को 25,000 रुपये देंगे |

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
8 नवंबर 2022
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जले के धर्मपुर में आयोजित जनसभा में कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहले गर्भवती महिला को 6,000 रुपये दिए जाते थे। अब हमने यह तय किया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहें। इसके लिए हमने प्रावधान किया कि हर महिला को 25,000 रुपये देंगे।
भाजपा का डबल इंजन फेल, कांग्रेस की बनेगी सरकार: पायलट
कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जयराम सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने केलांग में हुई जनसभा में कहा कि डबल इंजन की सरकार के इंजन पूरी तरह फेल हो गए हैं। इन इंजन में न तो तेल बचा है और न ही विकास करवाने के लिए जोर बचा है। सचिन पायलट ने कहा है कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनना तय है और लाहौल-स्पीति से भी कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से जीत कर विधानसभा पहुंचे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने लोगों को विकास के नाम पर जहां गुमराह किया है वहीं तोहफे के रूप में महंगाई जनता को दी है। ऐसे में इस बार के विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा की सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता जरूर दिखाएगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुल्लू में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि राहुल व प्रियंका गांधी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि जब देश संकट में होता है तो दोनों भाई-बहन को जनता की याद नहीं आती, तब दोनों को अपनी नानी याद आती है, इटली याद आती है। कांग्रेस के नेता सिर्फ अपने परिवार तक सीमित हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भारत के 135 करोड़ लोग उनके परिवार हैं, और उनकी देखभाल करना उनकी जिम्मेदारी है
हिमाचल में 60 हजार करोड़ से हो रहा सुरंगों का निर्माण
गडकरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 60 हजार करोड़ रुपये के बजट से सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। एशिया की सबसे बड़ी टनल जोजिला टनल बनाई जा रही है। इसका 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। हिमाचल काफी संख्या में रोपवे और केबल कार का निर्माण किया जा रहा है। मनोड़ी से किलाड़, भरमौर से भरमाणी माता तक रोपवे बनाया जाएगा। अब हर व्यक्ति अपने घर में बिजली तैयार करेगा। घर में बिजली तो मिलेगी ही, इससे कार, स्कूटर भी चार्ज होगा।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि हम भारत को दुनिया की नंबर वन आर्थिक शक्ति बनाएंगे। इलेक्ट्रिक कार के बाद अब बिजली से चलने वाला ट्रैक्टर व ट्रक भी लाया जाएगा। कहा कि मैं देश में पैट्रोल-डीजल को समाप्त करने का सपना देख रहा हूं। किसानों को अन्नदाता के साथ अब ऊर्जादाता भी बनाया जाएगा। पराली से बायो सीएनजी, बायो एलएनजी बनाया है। अब गन्ने के जूस से इथेनॉल बनाया जाएगा। कहा कि हिमाचल में ग्रीन हाइड्रोजन बनेगा। हिमाचल में सड़कें, रोपवे और सुरंगे बनेंगी। कहा कि पहले रोहतांग जाने के लिए 7 घंटे लगते थे, लेकिन अब अटल टनल बनने से 8 मिनट में ये सफर पूरा हो रहा है। लद्दाख से लेह के लिए भी चार सड़कें और टनल बनाई जाएंगी।
आज भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक मंच पर आज भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। दुनिया की कोई समस्या ऐसी नहीं जिसका समाधान भारत के बिना निकल सके। जब भी दुनिया पर कोई संकट आता है, दुनिया भारत की ओर देखती है।
सीएम योगी ने कहा कि पालमपुर में ही राम मंदिर निर्माण का प्रस्ताव पारित हुआ था और आज अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही संभव हुआ है। कहा कि हिमाचल के वीरों ने अपनी वीरता व शौर्य का लोहा मनवाया है। एक तरफ यह देवभूमि है, वहीं दूसरी तरफ यहां से निकला जवान अपनी फौलादी बाहों से भारत की सुरक्षा को नई ऊंचाइयां प्रदान करता है। इसलिए भारत की सुरक्षा सुदृढ़ हई है। अब दुश्मन भारत को टेढ़ी नजर से नहीं देख सकता। आतंकवाद, अलगाववाद व नक्सलवाद को प्रेरित व प्रोत्साहित नहीं कर सकता। यदि ऐसा करता है कि तो भारत का बहादुर जवान सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से उसका काम तमाम कर देगा। यह मौजूदा भारत की ताकत है। मोदी सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर आतंकवाद की सबसे बड़ी जड़ को उखाड़ फेंका। उन्होंने कहा क्या कांग्रेस अनुच्छेद 370 को हटा पाती, अयोध्या में राम मंदिर बना पाती।
कांगड़ा जिले के पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई सोचता था कि क्या हिमाचल में एम्स की स्थापना होगी, लेकिन आज यहां संस्थान का उद्घाटन हो चुका है। रेल कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। आज हिमाचल विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बना हुआ है। पर्यटन का विकास हो रहा है। आज इस पहाड़ी राज्य में हर घर जल की सुविधा है। यह केवल भाजपा की डबल इंजन की सरकार ही सकती है।





