#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
10 नवंबर 2022
पीएम नरेंद्र मोदी के हिमाचल आने के बाद एकदम प्रचार उठा है। यह इनके व्यवहार में ही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो सहयोग दिया गया है, उसे पूरा करना है। एम्स का शिलान्यास हुआ, बहुत बड़ी सौगात हिमाचल को दी गई है। मुख्यमंत्री ने कई अन्य उप्लब्धियों को भी गिनाया। कहा कि जो संकल्प पत्र जारी किया, उसमें पहली बार महिला सशक्तीकरण की दृष्टि से कदम उठाने की कोशिश 11 प्रतिबद्धताओं के साथ की है। हमने गरीब परिवारों की महिलाओं को तीन सिलिंडर देने का एलान किया है। शगुन योजना में सहायता राशि 31 हजार से 51 हजार रुपये राशि की है। जो गर्भवती महिलाएं हैं, उन्हें छह हजार देते थे, अब 25 हज़ार रुपये देंगे। 33 प्रतिशत आरक्षण पढ़ाई, ट्रेनिंग और नौकरी में देंगे। महिला सशक्तीकरण के लिए और भी कदम उठाएंगे।
भाजपा और कांग्रेस ने शुरू किया आक्रामक सोशल मीडिया अभियान
12 नवंबर को होगा मतदान
प्रदेश भर में 7,881 मतदान केंद्रों में 12 नवंबर को मतदान होगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि पोलिंग पार्टियां दूरदराज मतदान केंद्रों के लिए 10 और नजदीकी केंद्रों के लिए 11 नवंबर को रवाना होंगी। वीरवार को अमित शाह सुलह विधानसभा क्षेत्र के दैहन और पांवटा साहिब में रैलियां करेंगे। नड्डा फतेहपुर, घुमारवीं और झंडूता, योगी आदित्यनाथ कुल्लू के सैंज, बल्ह के कंसा चौक, नाचन के धनोटू और गगरेट मेें, धामी रोहडूू़ के पुजारली, स्मृति ईरानी केलांग, मनाली, सरकाघाट, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जलोग, फिर कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में जनसभाएं करने के बाद जिला हमीरपुर में प्रचार करेंगे।
प्रियंका गांधी की सतौन में जनसभा और शिमला में रोड शो
प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कांगड़ा के सुलह और पांवटा साहिब में रैलियां करेंगे तो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सतौन में जनसभा करेंगी और शिमला में रोड शो भी करेंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की भी रैलियां होंगी। इसके बाद प्रत्याशी डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे। कांग्रेस सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में विजय आशीर्वाद रैली निकालेगी। इस रैली की शुरुआत मंदिरों में देवी-देवताओं के आशीर्वाद के साथ करेंगे।
प्रत्याशी कर सकेंगे डोर-टू-डोर प्रचार

सीएम जयराम बोले- भाजपा रिपीट करने जा रही, सर्वे गलत नहीं हो सकते
हिमाचल प्रदेश में वीरवार शाम पांच बजे से विधानसभा चुनाव प्रचार थम जाएगा और साथ ही पोलिंग पार्टियां भी मतदान कंेद्रों के लिए रवाना होंगी। ऊंचाई वाले मतदान केंद्रों में बर्फबारी की स्थिति में पोलिंग पार्टियां और चुनाव सामग्री चौपर से भेजी जाएंगी। पांच बजे प्रचार थमते ही पड़ोसी राज्यों से लगतीं सभी सीमाएं भी सील हो जाएंगी।