जयराम ठाकुर ने कांगड़ा के नेताओं को कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का दिया मंत्र

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

2 जून 2023

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्र में भाजपा सरकार के 9 साल पूरा होने पर महा जनसंपर्क अभियान के शुभारंभ के बाद धर्मशाला में शाम को जिला कांगड़ा के भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। रात करीब 8 बजे भाजपा नेताओं के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में भाजपा के केंद्रीय नेता डाॅ. अनिल जैन भी मौजूद रहे।

जयराम ठाकुर ने कांगड़ा के नेताओं को कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का मंत्र दिया। कहा गया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कैसे कार्यकर्ताओं तक अभी से ही मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल का विकास का लेखा जोखा पहुंचाना है। जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि नेताओं को अभी से ही अपने बूथ पर भाजपा का झंडा मजबूत करना है। जयराम ठाकुर ने बैठक में शामिल सभी मंडल और जिलाध्यक्षों से पार्टी की स्थिति को लेकर फीडबैक भी लिआ।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news