जर्मनी में नर्सिंग करियर के अवसर, कल नाहन में विशेष सेमिनार


खबर अभी अभी ब्यूरो
नाहन,13 मार्च,26
नाहन में नर्सिंग क्षेत्र में विदेश में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं और नर्सिंग छात्रों के लिए कल 14 मार्च को एक विशेष सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। इस सेमिनार का उद्देश्य युवाओं को जर्मनी में नर्सिंग करियर से जुड़े अवसरों और प्रक्रियाओं की जानकारी देना है।

सेमिनार में 12वीं पास (किसी भी स्ट्रीम) छात्रों के लिए जर्मनी में नर्सिंग ऑसबिल्डुंग प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस प्रोग्राम के तहत बिना अनुभव के भी छात्र आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड मिलने और “Earn While You Learn” यानी सीखते हुए कमाई करने का अवसर भी मिलेगा।

इसके अलावा GNM और B.Sc नर्सिंग कर चुके नर्सों को जर्मनी में नौकरी के अवसर, जर्मन भाषा प्रशिक्षण (A1 से B2 स्तर), वीजा और दस्तावेज़ प्रक्रिया तथा इंटरव्यू की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी।

यह सेमिनार 14 मार्च को सुबह 11:00 बजे माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नाहन में आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार जर्मन स्टडी बैच के लिए केवल 30 छात्रों का चयन किया जाएगा।
Share the news