जल्द ही आढ़तियों के साथ बैठकर निकाला जाएगा समस्या का समाधान : संजय अवस्थी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 जुलाई 2023

प्रदेश भर में सेब को किलो के हिसाब से खरीदने को लेकर आढ़तियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है उसी के चलते आज सोलन में भी दूसरे दिन आढ़तियों  का विरोध प्रदर्शन जारी रहा आढ़तियों का कहना है कि सेब को किलो के हिसाब से बेचना बिल्कुल भी मुमकिन नहीं है और ना ही उनके पास किलो के हिसाब से बेचने के लिए उपयुक्त जगह का प्रावधान है।

इसी बीच मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी का कहना है कि सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है और इसमें ना ही किसी तरह से किसानों को और ना ही आढ़तियों को नुकसान होने दिया जाएगा उनका कहना है कि इस प्रणाली के प्रति किसी तरह के भ्रम पैदा किए जा रहे हैं और जल्द ही आढ़तियों के साथ बैठकर इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news