
#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*
29 2024
जवाहर नवोदय विद्यालय बनिया देवी कुनिहार ने विद्यालय के प्राचार्य के.के.यादव के मार्गदर्शन में मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया, कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और मार्च पास्ट के साथ हुई। के.के. यादव ने मेजर ध्यानचंद के जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण पर विचार साझा किये।भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतिवर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
ध्यानचंद का नाम खेल जगत में उत्कृष्टता और अद्वितीय कौशल का पर्याय है। हॉकी के मैदान पर उनके असाधारण कारनामों, गेंद पर बेजोड़ नियंत्रण और गोल करने की अद्भुत क्षमता के कारण उन्हें “द विजार्ड” का नाम मिला और वैश्विक खेल मंच पर भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। शिक्षकों ने भी उनकी खेल भावना पर भाषण दिया और छात्रों ने विभिन्न खेल गतिविधियों जैसे इंटरहाउस बॉलीबॉल, बास्केटबॉल, थ्री लेग रेस आदि में भाग लिया। अंत में ओवरऑल चैंपियन हाउस को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।


