
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
24 जुलाई 2023

सोलन कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर पहाड़ी वाली लेन में मलबा आने से काफी नुकसान हो गया है। वहीं अब सड़क भी कई जगह धंसनी शुरू हो गई है। तंबूमोड़ और सनवारा में सड़क का हिस्सा ढह जाने के बाद अब जाबली मिट्टी के धंसने से एक हिस्सा निचली ओर चला गया है। अब यहां से एक समय पर एक तरफ के वाहनों की आवाजाही हो रही है।
इसके अलावा भी दर्जन भर जगहों में सड़क पर दरारें पड़ी हुई हैं और यहां पर सड़क के धंसने की आशंका भी बनी हुई है। यही नहीं शमलेच में नवनिर्माण हुई टनल को जाने वाली सड़क के डंगें में दरारे पड़ गई हैं। पट्टामोड़ में भी पहाड़ी से अधिक मात्रा में मलबा आया है। जहां पर भी एक समय में एक तरफ से ही वाहन निकल पा रहे हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





