
#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*
3 अक्तूबर 2024
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादूर शास्त्री के जन्म दिवस पर गान्धी भवन मण्डी में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेश पटियाल ने की। इस अवसर पर APMC चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने विशेष रूप से भाग लिया। सर्व प्रथम उनके चित्र पर पुष्प चढ़ा कर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबन्दर नामक स्थान पर हुआ। मुकदमें की पैरवी के लिए दक्षिण अफ्रीका गए। वहां पर काला कानून के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन किया, अंग्रेजों को कानून वापिस लेना पड़ा जिसके फलस्वरूप दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों पर किये जाने वाले अत्याचार बन्द हो गए। 1915 में स्वदेश लौटे और सक्रिय रूप से स्वतंत्रता आन्दोलन में कूद पड़े। 1930 में डांडी यात्रा की। 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन शुरू किया, कई बार जेल गए।
गांधी सत्य व अहिंसा के पुजारी थे। पूरा देश उन्हे बापू के नाम से पुकारता था। आज का दिन अन्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। गांधी के आन्दोलन की नींव सम्पूर्ण अहिंसा पर थी। लाल बहादूर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर, 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। देश की आज़ादी के लिए शास्त्री जी कई बार जेल गए। 1964 में लाल बहादूर शास्त्री ने प्रधानमंत्री का पद सभांला। सैनिक शक्ति को मज़बूत करने के लिए और कृषि क्षेत्र में प्रगति लाने के लिए शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। शास्त्री सादगी व साहस के प्रतीक थे। इस अवसर पर कृष्णा टण्डन, आकाश शर्मा, प्रवीण ठाकुर, प्रदीप शर्मा, रवीन्द्र शिल्ली, दीपक पठानिया, विवेक सैणी, लाभ सिंह, नवीन कुमार नब्बी, संजय शर्मा, तिरेन्द्र सिंह चन्देल, भागमल भरमोरिया, उपेन्द्र शर्मा, पुनीत महेन्दु, कर्म सिंह सैणी, आदि उपस्थित रहे।





