
मंडी,
अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने बताया कि जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक, जो पहले 7 मार्च को प्रात: 11.00 बजे विपाशा सदन मंडी में आयोजित की जानी निर्धारित थी, प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 13 मार्च को पूर्व निर्धारित समय व स्थान पर आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बैठक की अध्यक्षता राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित जन शिकायतों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।





