जिला बद्दी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिट्टे समेत एक युवक को किया गिरफ्तार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 जून 2023

जिला बद्दी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिट्टे समेत एक युवक को पकड़ा। थाना नालागढ़ में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान अकुंश कुमार पुत्र सुरजीत सिंह निवासी ककराला जिला रोपड़ पंजाब से हुई।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि पंजैहरा से दभोटा मार्ग पर गांव पटेड़ के समीप एक मोटरसाईकिल सवार युवक नशा बेचने की फिराक में है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को रोका जिसकी तलाशी लेने पर युवक के पास से 6.81 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने कहा कि पंजाब के एक युवक को चिट्टे समेत पकड़ा है जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड़ हासिल करते हुए पुछताछ की जा रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news