जिला मुख्यालय हमीरपुर में खराब मौसम के चलते रद्द की पासिंग, अब चार को होगी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

2 मई 2023

जिला मुख्यालय हमीरपुर में सोमवार को वाहनों की प्रस्तावित पासिंग खराब मौसम के चलते नहीं हो पाई। इसके चलते वाहन मालिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दर्जनों वाहन मालिक अपने-अपने वाहनों की पासिंग के लिए सोमवार को सुबह दस बजे हमीरपुर पहुंच चुके थे। लेकिन लंबा इंतजार करने के बाद भी वाहनों की पासिंग नहीं हो पाई।

इसके चलते उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। सुबह दस बजे से लेकर 11 बजे तक हल्की बारिश हुई। इसके बाद भी बीच-बीच में रूक-रूक कर बारिश होने से वाहनों की पासिंग नहीं हो पाई। आरटीओ हमीरपुर अंकुश शर्मा ने बताया कि एक मई वाहनों की निर्धारित पासिंग खराब मौसम के चलते रद्द की गई है। उन्होंने बताया कि अब वाहनों की पासिंग के लिए चार मई निर्धारित की गई है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news