
कुल्लू-
जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शिव राम ने जानकारी दी कि कि भारत के लिए पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति कर रहे देशों के मध्य चल रहे युद्ध के चलते जनता में शंका है कि लोगों को गेस सिलेंडर की उपलब्धता नहीं हो पायेगी अर्थात लोगों को गैस सिलेण्डर प्राप्त नहीं होगें।
उन्होंने बताया कि जिला में गैस सिलेण्डर व पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति प्राप्त हो रही है तथा स्टॉक उपलब्ध है।
जिला कुल्लू में वर्तमान में 13 गैस एजेंसियां कार्यरत है, जिनमें कि 5891 सिलेण्डर का स्टाक उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त जिला में पैट्रोल 3,39,668 लीटर व डीजल 4,58,846 लीटर का स्टाक उपलबध है, जोकि जिला की खपत के अनुसार पर्याप्त है तथा जिला में गैस सिलेण्डर व पैट्रोलियम पदार्थो की आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है जिसके बाधित होने की कोई सम्भावना नहीं है। पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी व काला बाजारी को रोकने के लिए 25 दिनों की inter booking सुविधा शुरू की गई है ताकि सभी उपभोक्ताओं को मांग अनुसार गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति हो सके। इसके अतिरिक्त गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी व कालाबाजारी को राकने के लिए विभाग द्वारा भी अभियान चलाया जा रहा है तथा व्यापारिक सस्थानों में घरेलू गैस सिलेण्डरों का प्रयोग किए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। अतः विभाग जनता से अपील करता है कि वह संयम बनाये रखे, घबरायें नहीं, विभाग उपभोक्ताओं को मांग अनुसार घरेलू गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाने हेतु प्रतिबद्ध है।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा…….





