जिला योजना विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक 17 अगस्त को

#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*

15 अगस्त 2024

जिला योजना विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक 17 अगस्त, 2024 को प्रातः 11:00 बजे, विपाशा सदन मण्डी में समिति के अध्यक्ष एवं विधायक चन्द्रशेखर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं सदस्य सचिव रोहित राठौर ने दी।
बैठक में जिला में 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों एवं विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से अपने-अपने विभागों से संबधित गतिविधियों की सूचना सहित इस बैठक में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा है।
Share the news