#जिलेभर में चला सरकारी इमारतों से होर्डिंग हटाने का काम |*

#जिलेभर में चला सरकारी इमारतों से होर्डिंग हटाने का काम |*

आचार संहिता लागू होने के बाद काँगड़ा में राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग उतरवाते एसडीएम नवीन तंव

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

15 अक्टूबर 2022

आचार संहिता लागू होने के बाद काँगड़ा में राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग उतरवाते एसडीएम नवीन तंव

फतेहपुर/इंदौरा/देहरागोपीपुर। विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो गई है। अब प्रशासन ने जिलेभर में सरकार की उपलब्धियों के पोस्टर, बैनर हटाना आरंभ कर दिए हैं। पुलिस के साथ चुनाव आयोग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर दीवार और सार्वजनिक स्थानों पर लिखे स्लोगनों को भी मिटाना शुरू कर दिया है।

सरकारी संपत्ति, बिजली के खंभों पर लगे सरकारी होर्डिंग भी शुक्रवार दोपहर बाद हटाकर जब्त किए गए। उपमंडल रक्कड़ में सभी होर्डिंग हटा लिए गए हैं। एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर ने बताया कि शहर से सभी होर्डिंग हटा लिए गए हैं। देहरा उपमंडल में सभी सरकारी भवनों और इंदौरा में आधे से ज्यादा होर्डिंग व बैनर हटा दिए गए हैं। एसडीएम विनय मोदी ने बताया कि बाकी के होर्डिंग कल हटाए जाएंगे। जयसिंहपुर की एसडीएम अपराजिता चंदेल ने कहा कि सभी सरकारी दफ्तरों से होर्डिंग हटा लिए गए हैं। निजी भवनों से कल हटाए जाएंगे। एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती ने कहा कि आचार संहिता लागू होते ही होर्डिंग हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news