
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
5 मार्च 2023
सोलन जिला के सीबीएसई बोर्ड वाले निजी स्कूलों में अंतिम चरण की परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। इसके तहत शनिवार को जिले के करीब 14 परीक्षा केंद्रों पर 945 विद्यार्थियों ने विज्ञान का पेपर दिया है। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित हुई। पेपर देने के बाद स्कूल से बाहर निकले छात्रों के चेहरे पर खुशी दिखीं। इस दौरान कई छात्र एक-दूसरे के साथ परीक्षा पर चर्चा करते हुए नजर आए। छात्रों से बात करने पर उन्होंने बताया कि पेपर बहुत आसान रहा। वहीं बीबीएन के आठ सेंटरों पर सीबीएसई परीक्षा चल रही है। इसके अलावा दस मार्च से हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की परीक्षा भी शुरू हो जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। इसमें यह परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित होगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





