
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
18 मई 2023
पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी भाई-बहन की न्यायिक हिरासत खत्म होने पर फिर से दोनों को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को 30 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी नीतू और गोपाल को एसआईटी ने पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में 28 अप्रैल को हमीरपुर वार्ड नंबर सात स्थित घर से गिरफ्तार किया था।
नीतू ने भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग की निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद और उसके बेटे निखिल आजाद से जेओए आईटी का पेपर हासिल कर अपने भाई गोपाल को उपलब्ध करवाया था। जिसके चलते गोपाल ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया। एसआईटी की ओर से की गई जांच में इसकी पुष्टि हुई।
वहीं, आरोपी संजीव कुमार, निखिल आजाद और नीरज कुमार के आवाज के सैंपल भी एफएसएल लैब मंडी में लिए गए थे, जिसकी अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई संभव हो पाएगी। उधर, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी भाई-बहन की न्यायिक हिरासत 30 मई तक बढ़ा दी गई है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





