जैन मुनि के हत्यारों को मिले कड़ी सजा : नीतिश जैन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 जुलाई 2023

कर्नाटक में दिगंबर जैन मुनि आचार्य कामकुमारा नंदी महाराज की हत्या करके बोरवेल में फेंकने के मामले में देशभर में जैन समुदाय में रोष है। नालागढ़ में जैन समुदाय द्वारा एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा गया, जिसमें दिगंबर जैन मुनि की हत्या किए जाने पर रोष प्रकट करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई।

नालागढ़ जैन समुदाय के नीतिश जैन ने कहा कि जैन धर्म में अहिंसा परमो धर्म: को मानते हैं और जैन संत हर जगह अहिंसा का पाठ पढ़ाते हैं। उनकी ही निर्मम हत्या की जा रही है, जिसका नालागढ़ जैन समाज पुरजोर विरोध करता है। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हमारे संतों की हत्या की जाएगी, तो जैन समाज चुप नहीं रहेगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news