
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
16 जुलाई 2024
वित्त वर्ष 2024 – 2025 की त्रैमासिक प्रोग्रेस रिपोर्ट को लेकर जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के 33 शाखा के मैनेजर्स और हेड ऑफिस के एजीएम के साथ चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में बैंक के प्रबंध निदेशक पंकज सूद ने निजी होटल में बैठक ली। वित्त वर्ष 2024 – 2025 की पहली तीमाही में बैंक का व्यवसाय संतोषजनक रहा है और इसे बेहतर करने के लिए बैंक के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की 31 मार्च 2025 तक बैंक के डिपॉजिट को 1500 करोड़ और लोन को 712 करोड़ करने का लक्ष्य दिया गया। बीते वर्ष बैंक का ग्रॉस एनपीए लगभग 3.88 प्रतिशत रहा इस वर्ष इसे और कम किया जायेगा।
बैंक के बेहतरी के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन भी किया गया जिसमे केवाईसी और AML गाइडलाइन्स को लेकर चीफ मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया लर्निंग एंड डेवलपमेंट अर्चना बेदी ने प्रेजेंटेशन दी और आर टी आई गाइडलाइन्स को लेकर अनिल शर्मा सुपरटीटेंट ग्रेड 2ने भी आर टी आई को लेकर बैंक को जानकारी दी। इस अवसर पर बैंक के ए जी एम् कुलदीप कुमार , ए जी एम राम पॉल , ए जी एम् हरीश कुमार , गुरमीत सिंह, एल डी शर्मा , भारत भूषण और 33 बैंक शाखओं के बैंक मैनेजर मौजूद रहे।





