जोगिंद्रा सहकारी बैंक की बैठक का किया गया आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 अप्रैल  2023

शुक्रवार को जोगिंद्राआ सहकारी बैंक की बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में 76 एजेंडा पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में विशेषकर निर्णय लिया गया है की एनपीए के तहत केस को वन टाइम सेटलमेनेट के तहत अब 30.6.2023 तक निष्पादित किया जा सकता है यह स्कीम 31 मार्च 2023 को समाप्त हो गई थी ।

वित्त वर्ष 2022. 23 में बैंक का ग्रॉस सकल लाभ 32.42 करोड रुपए रहा और सभी तरह के प्रोविजन करने के बाद बैंक का शुद्ध लाभ 16.51 करोड रहा। बैंक का एनपीए 9.37% से से घटकर 7.96,% रहा। बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने सभी प्रभावित एनपीए खाता धारकों से अनुरोध किया है कि वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम का लाभ उठाएं और 30.6.2023 तक अपने खातों को सेटल करवाएं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news