जोगिंद्रा सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक की बैठक का किया गया आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

19 जुलाई 2023

बुधवार को जोगिंद्रा सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक की बैठक का आयोजन बैंक के हैड ऑफिस सोलन में बैंक के चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुआ जिसमें करीबन 50 एजेंडा पर विस्तृत चर्चा की गई। यह बैंक इस वर्ष 100 वर्ष में प्रवेश कर रहा है इसके भव्य आयोजन को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई। इस बैंक का गठन सन 1924 में हुआ था बैंक के उत्थान के लिए किस तरह से सभी लोग अपना प्रयास कर सकते हैं उस बारे में विचार विमर्श किया गया।

वित्त वर्ष 2023 – 24 के लिए बैंक का शुद्ध लाभ 25 करोड़ से ऊपर रखने का टारगेट भी फिक्स किया गया। इस अवसर पर बैंक के प्रबंधक निदेशक एल आर वर्मा, डायरेक्टर जितेंद्र ठाकुर, असगर अली ,किरण कौंडल ,बुधराम ठाकुर, हजूरा सिंह, लाज किशोर उपस्थित रहे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news