
#खबर अभी अभी कांगड़ा ब्यूरो*
23 अक्टूबर 2024
राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी में बुधवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता शुरू हुई।स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुशील रत्न राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी में बुधवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न ने किया। कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों की ओर से विधायक संजय रत्न का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दाैरान विधायक संजय रत्न को कॉलेज स्टाफ व प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार बस्सी ने सम्मानित किया। इस मौके पर एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा, डीएसपी आरपी जसवाल, पार्षद व कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा। विधायक संजय रत्न ने कहा कि ज्वालामुखी में पहली बार इतने बड़े स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, जिसमें लगभग 80 टीमें भाग ले रही हैं। कहा कि आने वाले समय में और भी बड़े स्तर पर ज्वालामुखी में प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार बस्सी ने बताया कि अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में 77 टीमों के 900 प्रतिभागी व 100 प्रभारी पहुंचे हैं। प्रतियोगिता 26 अक्तूबर तक चलेगी। समापन समारोह में डीसी कांगड़ा हेमराज वैरवा मुख्यातिथि रहेंगे। चार दिनों में लगभग 70 मैच खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। उन्होंने सभी युवाओं से आग्रह किया है कि नशे से दूर रहें और खेलों को अपने जीवन में स्थान दें और समाज को सही दिशा में लेकर जाएं।





