
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
29 मई 2023

उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत बडोल देवी के गांव जामली में पशुशाला में लगी आग से बुजुर्ग की जिंदा जलने से मौत हो गई। बताया जा रहा कि बुजुर्ग थकान और गर्मी से राहत पाने के लिए पशुशाला में बैठे थे। इसी बीच उन्हें नींद आ गई। वहीं, मृतक के परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से पशुशाला में आग लगाने का शक जाहिर किया है। परिजनों ने इसकी शिकायत झंडूता थाना प्रभारी को भी दी है
पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार दोपहर बाद सूंका राम (76) अपने घर से कुछ दूरी पर अपनी पशुशाला में गए। इसी बीच पशुशाला में आग लग गई। पशुशाला से धुआं निकलता देख परिजन और ग्रामीण पशुशाला की ओर भागे। देखते ही देखते पशुशाला पूरी तरह घास से भरी होने के कारण आग में तबदील हो गई। सूचना ग्राम पंचायत प्रधान सुषमा देवी सहित थाना प्रभारी झंडूता और अग्निशमन विभाग को दी गई। पुलिस थाना झंडूता से थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंच गया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





