झाड़माजरी की औद्योगिक इकाई में भीषण अग्निकांड, कुछ कामगारों के अंदर फंसे होने की आशंका

#खबर अभी अभी बद्दी ब्यूरो*

2 फरवरी 2024

Fire breaks out in industrial unit in Jharmajri Solan

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित झाड़माजरी में हिलटॉप कंपनी में  भीषण अग्निकांड में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।   कंपनी में डियोड्रेंट बनता था। वहीं, कंपनी के अंदर कुछ कामगारों के फंसे होने की भी आशंका जताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।  आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

#खबर अभी अभी बद्दी ब्यूरो*

Share the news