टॉलैंड-खलीनी के बीच 220 मीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता साफ

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

31 अगस्त 2024

The way is cleared for the construction of 220 meter long flyover between Toland-Khalini, tender allotted

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के टॉलैंड से खलीनी के बीच बनने वाले फ्लाईओवर का निर्माण कार्य आखिरकार तीसरी बार जारी हुए टेंडर के बाद शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर आवंटित कर दिया है। इससे शहर के पहले फ्लाईओवर का रास्ता साफ हो गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत 220 मीटर लंबा फ्लाईओवर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत तैयार किया जाएगा। इसकी लागत 17.97 करोड़ रुपये रखी है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार तकनीकी निरीक्षण के बाद नवंबर में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यह फ्लाईओवर शहर के यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है।

फ्लाईओवर बनने से टॉलैंड से खलीनी तक की यात्रा में लगने वाला समय कम हो सकेगा और लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।  यह प्रोजेक्ट जनवरी 2021 में ही शुरू होना था जब इसके लिए पहली बार टेंडर निकाले थे। लेकिन इसे दिसंबर 2023 रद्द कर दिया गया था। इसके बाद दोबारा निरीक्षण और तकनीकी संशोधनों के बाद नए सिरे से टेंडर निकाले हैं। दूसरी बार टेंडर निकालने के बाद टेंडर आवंटित करने से पहले ही  टेंडर को रद्द कर दिया था। अब तीसरी बार टेंडर आवंटित किए हैं। फ्लाईओवर बनने के बाद खलीनी बाईपास और चौक पर लगने वाले यातायात जाम से राहत मिलेगी। इसके बाद बसें सीधे बाईपास पर जाएंगी।
Share the news