
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
20 जुलाई 2023

उपमंडल धर्मपुर की टौरजाजर पंचायत की प्रधान रीता निराला ने एसडीएम राजेंद गौतम के माध्यम से अपना एक माह का वेतन सीएम राहत कोष में दिया। उन्होंने कहा कि इस समय आपदा के कारण बहुत लोगों के घर उजड़ गए और बहुत बच्चों के सिर से मां-बाप का साया हट गया। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी थोड़ा-थोड़ा अपने सामथ्र्य के अनुसार अंशदान करेंगे तो इन प्रभावितों को राहत मिल जाएगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वह जितना संभव हो, अवश्य अंशदान करें, ताकि गरीबों की मदद हो सके।
त्रासदी ने प्रदेश में हाहाकार मचा दिया है। कई लोगों ने अपनों को खोया है और कई ने अपने जीवनभर की कमाई अपने घरों को बनाने में लगाई थी, वह पानी में बह गई। उन्होंने एक माह का वेतन सीएम राहत कोष में भेजा है और सभी से आग्रह किया कि वह भी सीएम राहत कोष में अपना अंशदान दें। वहीं चनौता पंचायत की प्रधान सविता गुप्ता ने कहा कि वह अपनी पंचायत से सीएम राहत कोष के लिए धन एकत्र कर जल्द भेजेंगी। उन्होंने कहा कि इस आपदा के समय हम सबका फर्ज है कि हम गरीबों की मदद करें। उन्होंने भी सभी पंचायतों के प्रधानों व समस्त पंचायत प्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि वह इस आपदा की घड़ी में सहयोग करें और जितना संभव हो, राहत कोष में अंशदान दें।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





