
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
5 मार्च 2023
रविवार को ट्रू ग्रोसरी 13कंपनी द्वारा एक दिवसीय चिकित्सा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया यह आयोजन सिटी हाइट्स सोलन में किया गया ।जिसमे मुख्यत जड़ी बूटियों से प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने के उपाय बताए गए ।
अधिक जानकारी देते हुए आर एन डी हेड राजेश चावला ने बताया की उनके द्वारा सोलन में चिकित्सा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे उन्होंने बताया की शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत कैसे किया जा सकताहै। इसके साथ ही एस एन टी क्लिनिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आए डॉक्टरों ने लोगो को प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने के साथ लोगो को बीमारी से बचने के उपाय भी बताए गए। उन्होंने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया की उनके द्वारा बनाया गया रसायन 6 मशरूमो से मिलकर बनाया गया है जिसमे किसी भी उम्र का व्यक्ति सेवन कर सकता है जिससे इमूनिम सिस्टम मजबूत होता है। आपको बता दे की इस प्रकार के शिविर का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। जिसमे मशरूम से बनी रसायन को बनाया गया है जिससे लोगो का इम्यून सिस्टम मजबूत होगा।
साथ ही ट्रू ग्रोसरी 13कंपनी से आए डी एस चौहान ने बताया की उनके द्वारा एस एन टी कम्पनी के साथ मिल कर इस चिकित्सा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है । साथ ही उन्होंने बताया की वो 6तरह की मशरूम का रसायन बनाते है जो सेहत के लिए बहुत लाभदायक है
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





