ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कॉरप्रेशन को लिखा पत्र : भीष्म ठाकुर

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

26 सितंबर 2023

काफी समय से चल रहे सोलन में अतिक्रमण को लेकर सोलन पुलिस द्वारा जिला प्रशासन को लिखा गया पत्र सोलन के डीएसपी भीष्म ठाकुर ने कहा की सोलन शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासन व कॉरप्रेशन को केवल आज ही नही बल्कि लगभग पिछले 6,7 महीनो से 7 से 8 बार लिखित रूप में पुलिस प्रशासन द्वारा पत्र दिए गया है।

सोलन शहर में ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलने के लिए अतिक्रमण को हटाना बहुत जरूरी है जैसे कि ओल्ड डीसी ऑफिस से लेकर कोटला नाला तक पुराने डीसी ऑफिस से पुराना बस अड्डे तक लोगों के द्वारा काफी जगह अतिक्रमण किया गया है इसे हटाने के लिए आज फिर से सोलन पुलिस द्वारा प्रशासन को लिखित रूप में पत्र दिया गया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news