
सोलन: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में शुक्रवार को विशेष धार्मिक कार्यक्रम ‘पासवर्ड फॉर हैप्पीनेस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक मार्गदर्शक एवं प्रेरक वक्ता बी.के. शिवानी ने दिव्य सत्र के दौरान सरल, गहन और जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाले प्रेरक विचार साझा किए तथा खुशी के “पासवर्ड” पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विक्रमादित्य सिंह भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ऊषा शर्मा, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, शिव कुमार, उपायुक्त मनमोहन शर्मा तथा नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त सुषमा दीदी सहित ब्रह्माकुमारी संगठन के पदाधिकारी, नगर निगम के पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं श्रोता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।





