
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
20 मई 2023

सीनियर सेकंडरी स्कूल डगशाई में इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब की ओर से चुनावी पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को मतदान प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि लोकतंत्र में मतदान की क्या अहमियत है। हमें मतदान क्यों करना चाहिए।
साथ ही बताया कि अपने आसपास जो भी युवा 18 साल के हो चुके हैं, उन्हें अपना वोट बनाने के लिए प्रेरित करें। कैसे वोट बनाया जाता है और मतदान की पूरी प्रक्रिया के बारे में बच्चों को व्यवहारिक रूप से जागरूक किया गया। संपूर्ण मतदान प्रक्रिया का डेमो भी दिया गया।
इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब प्रभारी व प्रवक्ता राजनीति शास्त्र अंजना ठाकुर ने बताया कि स्कूल में इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब का गठन किया गया है।
इसमें स्कूल के 14 से 18 वर्ष तक के 25 छात्र-छात्राओं को इस क्लब से जोड़ा गया है। माह के तीसरे शनिवार को इसकी बैठक होती है। इसी कड़ी में शनिवार को चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें भाषण, पोस्टर, नारालेखन व चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसमें क्लब के सदस्य प्रिया, नीलाक्षी, अनुराधा, मुस्कान, आर्यन, अरूण, धीरज, मनोज, वंशिका समेत अन्य ने भाग लिया।
स्कूल प्रिंसिपल कमल किशोर शर्मा ने बताया कि डगशाई स्कूल इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब की ओर से चुनावी पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत बच्चों को मतदान और मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





