
कुल्लू।
युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से 17 से 21 तारीख तक वॉकेशनल ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न ट्रेड्स में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत प्लंबिंग, फूड (कुकिंग एवं फूड प्रोसेसिंग) तथा इंडक्शन/ओरिएंटेशन ट्रेनिंग से जुड़े कौशल सिखाए जाएंगे, ताकि युवा आत्मनिर्भर बन सकें और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।
आयोजकों ने युवाओं से इस प्रशिक्षण का लाभ उठाने और अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
ब्यूरो कुल्लू सुशांत शर्मा की रिपोर्ट





