
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 सितंबर 2023
डिग्री कॉलेज सोलन द्वारा तीन दिवसीय विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया 25 सितम्बर से लेकर 27 सितम्बर तक यह दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम के आयोजन मे राकेश खाची,कविता कवर एवं सोख नरमाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस कार्यक्रम मे विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमे विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया | इस कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल ऑफिसर हेमंत शांडिल के द्वारा सोमवार को किया गया। प्रथम दिन मेहन्दी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, पहाडी गमन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
दूसरे दिन के मुख्यातिथि कुमारी भूतनेश्वरी चौहान B.Vac state coordinator arion colutee Prt. Ltd. रहीं। इस दिन भाषण प्रतियोगिता एवं प्रश्नोतरी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तीसरे दिन का शुभारम्भ मुख्यातिथि डिग्री कॉलेज सोलन की प्रधानाचार्या Dr. Rita sharma. एवं मोडल ऑफिसर हेमन्त शांडिल तथा अन्य अध्यापकों द्वारा किया गया।
इस दिन रंगोली प्रतियोगिता बहुरूप पोशाक प्रयोगिता एंव विद्यार्थियों द्वारा सुन्दर नाटी प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात | विद्यार्थियों को मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत मे प्रधानाचार्य व व नोडल ऑफिसर ने भाषण देकर विद्यार्थियो को प्रोत्साहित किया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





