
परवाणू डी.ए.वी व सरकारी स्कूल मसुलखाना में हिमाचल अग्निशमन विभाग के जवानों द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों को अग्नि रोकथाम, आपातकालीन स्थिति और बुनियादी अग्निशमन तकनीकों के प्रति जागरूक किया गया। परवाणू अग्नि शमन विभाग के फायर अफसर अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया आगजनी की घटनाएं छोटी सी लापरवाही से बड़ी दुर्घटनाओं का रूप ले सकती है।परन्तु यदि हमें सही समय पर सही उपकरणों का इस्तेमाल करना आता हो तो जान-माल की हानि से बचा जा सकता है।इस दौरान छात्र छात्राओं को स्कूल में आग बुझाने का तरीका बताते हुए अग्निशमन यन्त्रों के सही प्रयोग का प्रक्षिशिण भी दिया गया। छात्रों को लाईव बताया गया की आग लगने पर किस यन्त्र से आग को बुझाया जा सकता है।उस पर काबू पाया जा सकता है।





