
#ढलियारा कॉलेज की शूटिंग टीम ने किया शानदार प्रदर्शन *
ढलियारा कॉलेज की शूटिंग टीम ने किया शानदार प्रदर्शन| एयर राइफल में शैफाली चंबियाल, समीक्षा और अंशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किया प्रथम स्थान हासिल |

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
22 अक्टूबर 2022
पांचवीं हिमाचल प्रदेश विवि अंतर महाविद्यालय शूटिंग महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल में शैफाली चंबियाल, समीक्षा और अंशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग में निशांत, नीतीश तथा अंकुश ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दूसरे भाग में 10 मीटर एयर पिस्टल में पुरुष वर्ग की टीम में प्रथम राजपूत, निशांत एवं नीतीश ने प्रदेश भर में तृतीय स्थान हासिल किया।
इसी प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा में महाविद्यालय के प्रथम राजपूत ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में महाविद्यालय ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की टीम ने पहली बार भाग लिया। प्रो. सुनील भारद्वाज ने बताया कि महाविद्यालय पहुंचने पर विजेताओं का भव्य स्वागत किया जाएगा। छात्रा शैफाली चंबियाल देहरा के विधायक होशियार सिंह की पुत्री है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





