तपोवन में हिमाचल विधानसभा का पांच दिवसीय शीत सत्र, रेणुकाजी से विधायक विनय कुमार होंगे विधानसभा उपाध्यक्ष

#खबर अभी अभी धर्मशाला ब्यूरो*

19 दिसंबर 2023

हिमाचल विधानसभा का पांच दिवसीय शीत सत्र मंगलवार को सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ। धर्मशाला के तपोवन में चौदहवीं विधानसभा का यह चौथा सत्र है। 19 से 23 दिसंबर तक सत्र चलेगा। स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने सभी सदस्यों से सदन में रचनात्मक सहयोग की अपील की। इसके बाद राष्ट्रगान से सदन की कार्यवाही शुरू हुई। वहीं, सिरमौर जिले के रेणुकाजी से विधायक विनय कुमार विधानसभा उपाध्यक्ष होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का सदन में परिचय दिया।सीएम सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शोक प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लिया।

सदन में गतिरोध
इसके बाद बिना प्रश्नकाल के गतिरोध शुरू हो गया। भाजपा विधायक विनोद कुमार ने नाचन में शैक्षणिक संस्थानों को आपदा हुए नुकसान पर सवाल किया। वहीं, जवाब में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पैसों का प्रावधान किया जा रहा है। प्रदेश में 1057 स्कूलों को वर्षा से नुकसान हुआ है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि  बच्चों को जोखिम वाले भवनों में बैठाया जा रहा है। कितने स्कूल ऐसे हैं, जो पूर्ण रूप से नष्ट हो गए हैं। इनमें बच्चों को बिठाने के लिए क्या किया है।

#खबर अभी अभी धर्मशाला ब्यूरो*

Share the news