ताहलिया में नाकाबंदी के दौरान कार से देसी शराब की 16 पेटियां बरामद

खबर अभी अभी ज्वाली ब्यूरो
18 जून 2024

स्थानीय पुलिस ने 32मील ज्वाली रोड पर ताहलिया के समीप नाकाबंदी के दौरान एक कार से देसी शराब की 16 पेटियां बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 3:00 बजे के करीब जवाली पुलिस ने ताहलिया सफेदा चौक पर सड़क पर नाका लगाया हुआ था इस दौरान कुठेड़ की तरफ से एक कार आई जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह नाका तोड़कर गाड़ी को भगा ले गया उसके बाद पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तो बसंतपुर के समीप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें देसी शराब बीआरबी मारका की 16पेटियां बरामद की गई जोकि अवैध रूप से जवाली की तरफ लाई जा रही थी डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह राठौड़ ने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस ने गाड़ी को शराब को जब्त करके केस दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Share the news