तिरुपति ग्रुप पांवटा को लगातार तीसरी बार ” ग्रेट प्लेस टू वर्क” सम्मान


खबर अभी अभी
ब्यूरो नाहन 14 सितंबर,24

Tirupati Team Group Photo


किसी भी सोशल क्षेत्र या अन्य क्षेत्रों की बात करें तो जिला सिरमौर में तिरुपति ग्रुप का नाम पहले स्थान पर आता है जिसके चलते तिरुपति ग्रुप को इस वर्ष फिर से ग्रेट वर्क टू प्लेस के सम्मान से नवाजा गया ज्ञात हो कि लगातार यह सम्मान तिरुपति ग्रुप को ही मिला है जो तिरुपति ग्रुप कर्मचारियों की सकारात्मक कार्य संस्कृति, आपसी सहयोग और उत्कृष्टता की ओर निरंतर प्रयासों का प्रतीक है। इस दौरान तिरुपति ग्रुप के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स ने बताया कि यह हमारे लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, कि हमें तीसरी बार (Great Place to Work) के रूप में नवाजा गया है उन्होंने बताया कि यह हमारे कर्मचारियों के समर्पण,कड़ी मेहनत और संगठन के प्रति उनके विश्वास का परिणाम है। हमारी प्राथमिकता हमेशा से एक ऐसा माहौल बनाना रहा है जहाँ हर व्यक्ति खुद को सशक्त और सुरक्षित महसूस कर सके।

उन्होंने कहा की (Great Place to Work) एक वैश्विक संस्था है जो संगठनों का मूल्यांकन उनके कार्यस्थल संस्कृति, कर्मचारियों की संतुष्टि और समग्र कार्य वातावरण के आधार पर करती है। यह प्रमाणन उन्हें मिलता है जो अपने कर्मचारियों को बेहतरीन माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध होते हैं। गौर हो कि तिरुपति ग्रुप एक अग्रणी CDMO कंपनी है, जो (Pharma, Nutra, Ayurveda) उत्पाद प्रदान करती है। कर्मचारियों के कल्याण और विकास को प्राथमिकता देते हैं .

Share the news