
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
29 जून 2023
थाना हरोली के तहत घालूवाल क्षेत्र में घर से करीब 1.30 लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार सुषमा देवी, निवासी वार्ड-6 घालूवाल, तहसील हरोली, ऊना पुलिस को बताया कि वह गृहिणी है और इसका पति विदेश में नौकरी करता है। इसके दो बेटों को आजकल स्कूल में छुट्टी होने के कारण वह मंगलवार दोपहर दो बजे अपने दोनों बेटों के साथ स्कूटी पर ऊना घूमने के लिए गई थी।
रात करीब 8:00 बजे जब वह अपने बेटों के साथ लौटी तो मुख्य गेट का ताला लगा था। गेट खोलकर जब अंदर आए तो दरवाजे का ताला खुला था। अंदर एक कमरे का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। लॉकर में से बच्चों की दो गुल्लक, स्मार्ट घड़ियां और 25,000 रुपये की नकदी गायब मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी कुल मिलाकर 1.30 लाख रुपये के करीब सामान और नकदी चुराकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





