दयानंद आदर्श विद्यालय द्वारा सोलन के ठोडो ग्राउंड में एथेलेटिक मीट 2023 का किया गया आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 मार्च 2023

दयानंद आदर्श  विद्यालय द्वारा सोलन के ठोडो ग्राउंड में एथेलेटिक मीट 2023 का आयोजन किया गया। आपको बता दे की दयानंद आदर्श विद्यालय द्वारा इस तरह के खेलो का आयोजन किया जाता है जिससे बच्चो का सर्वांगीण विकास हो सके और साथ ही बच्चो के व्यक्तित्व का भी विकास किया जा सके। खेल सभी के जीवन मे बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

ज्यादा जानकारी देते हुए जगदीश कुमार ने बताया की दयानंद आदर्श विद्यालय द्वारा एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया है जिसमे 4 प्रकार के इवेंट ऑर्गेनाइज किए गए है।
उन्होंने कहा की खेलो के द्वारा बच्चो के व्यक्तित्व का विकास होता है और खेलों के माध्यम से बच्चे बहुत आनंद लेते है।व्यक्तित्व का विकास करने के लिए यह एक बहुत अच्छा तरीका है साथ ही यह तनाव और अन्य प्रकार की टेंशन से बाहर आने का बहुत अच्छा तरीका है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news