
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
5 मई 2023
भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की तीन विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में नामजद दलाल सोहन सिंह ने गुरुवार को न्यायालय से अपनी जमानत अर्जी वापस ले ली। भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की तीन विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में नामजद दलाल सोहन सिंह ने गुरुवार को न्यायालय से अपनी जमानत अर्जी वापस ले ली। दलाल के खिलाफ पूर्व में कंप्यूटर ऑपरेटर और जूनियर ऑडिटर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने पर विजिलेंस थाना हमीरपुर में मामला दर्ज हुआ था। अब दलाल की धर्मपत्नी भी पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हो चुकी हैं।
पत्नी को भी दलाल ने ही भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाया था।इसके चलते एसआईटी ने अब दलाल सोहन सिंह को जेओए आईटी भर्ती परीक्षा मामले में भी नामजद किया है। एसआईटी बहुत जल्द न्यायालय में सोहन सिंह की न्यायिक हिरासत को पुलिस हिरासत में तबदील करने की अर्जी लगाने वाली है। इसके चलते सोहन सिंह ने वीरवार को अपनी जमानत अर्जी वापस ले ली।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन






