
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
12 अक्टूबर 2022
#दवा उद्योग में भड़की आग, 5 घंटे से मशक्कत कर रहे कर्मचारी, करोड़ों का नुकसान*
5 घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। लोगों ने बताया कि यूनिट में दवा की ट्यूब बनती है। पिछले कई वर्षों से यह फार्मा उद्योग यहां चल रहा है। आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
पांवटा साहिब के बद्रीपुर में सृष्टि बॉयोटेक फैक्टरी में सुबह अचानक आग भड़क गई। मौके पर चार मौके आग बुझाने पहुंचे। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि दोपहर एक बजे तक भी पूरी तरह आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस घटना में करोड़ों की क्षति बताई जा रही है।
हालांकि, अभी आग पर काबू पाने के बाद ही नुकसान का आकलन हो सकेगा। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे यूनिट के कर्मियों ने अचानक धुआं उठते हुए देखा। यूनिट में तब दर्जनों कर्मचारी काम कर रहे थे।
सभी को आनन-फानन में तुरंत बाहर निकाला गया। अग्निशमन केंद्र को सूचना दी गई। जिसके बार दकमल विभाग के चार वाहन मौके पर पहुंचे। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, प्रशासन व पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। 5 घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। लोगों ने बताया कि यूनिट में दवा की ट्यूब बनती है। पिछले कई वर्षों से यह फार्मा उद्योग यहां चल रहा है। आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
अग्निशमन केंद्र प्रभारी राजकुमार ने कहा कि दोपहर तक भी आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। तहसीलदार पांवटा साहिब वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा की टीम मौके पर भेज दी गई है। आग पर काबू पाने के उपरांत नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





