
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
25 अप्रैल 2023
दविंदर सिंह मामले में 2 लोग पकड़े गए है गांव के ग्रामीण एसपी से मिले, लेकिन ग्रामीणों को ज्यादा लोगों पर शक है लोगो ने एसपी से अपील की है कि इस मामले की गहरी जांच हो एसपी जिस पर मोहित चावला ने कहा कि किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी और अपराधी सलाखों के पीछे होंगे
बता दें कि 2 हफ्ते पहले बद्दी के मलपुर में दविंदर सिंह नाम के व्यक्ति की सड़क के किनारे शल मिला था जिस पर मौके पर पहुंच कर बद्दी पुलिस एसएचओ राकेश रॉय और डीएसपी प्रियांक गुप्ता ने 302 में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी और पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को पकड़ा और उन्हें गिरफ्तार किया
लेकिन ग्रामीणों में रोष अभी बाकी है और ग्रामीण आज सुबह मंगलवार को एसपी बद्दी मोहित चावला से मिलने पहुंचे लोगों ने एसपी से अपील की कि हमें कुछ और लोगों पर भी शक है और पुलिस गहरी छानबीन करें ताकि और भी जो मुलाजिम है उन्हें पकड़ा जा सके
वहीं एसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा कि हत्या के 2 दिन के अंदर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है आज ग्रामीण मुझसे मिले हैं ग्रामीणों की संतुष्टि के लिए दोबारा से जांच करवाई जाएगी अगर लगता है कि कोई और भी इसमें शामिल था तो उसे भी सलाखों के पीछे किया जाएगा
एसपी मोहित चावला ने दविंदर सिंह के परिवार को आश्वासन दिया है कि यह बहुत बड़ा क्राइम है और अपराधी बचेंगे नहीं जीरो टॉलरेंस नीति पर पुलिस बदी काम कर रही है एसपी मोहित चावला ने कहा कि मामला 302 में दर्ज है और जो कार्यवाही चल रही है है लेकिन ग्रामीणों की मांग पर और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी, ताकि अपराधी लोगों को अंदर किया जा सके
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





