दशहरा में देवताओं के शिविरों में लगी आग, दो लोग झुलसे; दमकलकर्मी मौके पर मौजूद

#खबर अभी अभी कुल्लू ब्यूरो*

28 अक्तूबर 2023

Fire breaks out in deities' camps during Dussehra

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में ढालपुर के दशहरा मैदान में देवी देवताओं के अस्थायी शिविरों में आग लगने अफरा तफरी मच है। आग की घटना में कई देवताओं के टेंट जल गए। इसके कई दुकानें भी आग की भेंट चढ़ गई।

शुक्रवार देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच भड़की आग से पूरे ढालपुर में अफरातफरी का माहौल रहा। आग कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हुआ है। सूचना के बाद मौके पर अग्निशमन विभाग पहुंचा और आग पर काबू पाया गया। मगर देवलुओं ने देवताओं को बाहर सुरक्षित निकाल दिया था। आग की इस घटना में एक गाड़ी के भी जलने की सूचना है। आग की घटना में 13 देवताओं के टेंट और पांच दुकानें जल गई हैं। दो लोग भी झुलस गए हैं। आग में देवी देवताओं के वाद्य यंत्र जलकर राख हो गए हैं।

#खबर अभी अभी कुल्लू ब्यूरो*

Share the news