#दाड़लाघाट में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई *

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21 अक्टूबर 2022
। दाड़लाघाट में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। मामला अंबुजा कंपनी गेट के समीप का है जहां व्यक्ति गिरा मिला। उसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम रूटीन की गश्त कर थी। अंबुजा कंपनी गेट के पास एक व्यक्ति बेहोशी के हालत में मिला।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम रूटीन की गश्त कर थी। अंबुजा कंपनी गेट के पास एक व्यक्ति बेहोशी के हालत में मिला।
उसे एंबुलेंस में अंबुजा कंपनी के अस्पताल ले जाया गया जहां अंबुजा अस्पताल के डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित किया। मृतक की पहचान सोनू निवासी गांव दींद डाकघर संघणी तहसील सलुणी जिला चंबा के रूप में हुई है।
सोनू अपने चाचा ससुर के साथ दाड़लाघाट में कबाड़ का काम करता था। डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि मृतक का अर्की अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*